फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सात वार, नौ त्योहार का शहर है बनारस

सात वार, नौ त्योहार का शहर है बनारस

Sun, 24 Feb 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सात वार, नौ त्योहार का शहर है बनारस
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में काशी कथा के तत्वावधान में चल रही 14 दिवसीय कार्यशाला के नौवें दिन काशी में मनाए जाने वाले त्योहारों पर मंथन हुआ। पहले सत्र में नारायण द्रविड़ ने कहा कि काशी में त्योहारों की लंबी शृंखला है। उन्होंने प्रतिभागियों को रंगभरी एकादशी, होली, बुढ़वा मंगल, रतजगा से लेकर गणेशोत्सव, गंगा दशहरा, गुड्डे गुड़ियों की पूजा के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यमिता संवर्धन केंद्र में आयोजित सम्मेलन में द्रविड़ ने कहा कि काशी को सात वार-नौ त्योहार का शहर कहा जाता है। यहां रामलीला, कृष्णलीला, प्रह्लाद लीला के साथ ही सभी त्योहारों की अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं। दूसरे सत्र में काशी के लोकजीवन पर बोलते हुए डॉ. अमिताभ भट्टाचार्य ने कहा कि काशी में 27 धार्मिक संप्रदाय के लोग एक साथ रहते हैं। यह सहअस्तित्व का शहर है जहां लोग मृत्यु के लिए जीते हैं। बनारस में योग्य मृत्यु की तलाश हर धर्म के लोगों को आकर्षित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एसएन उपाध्याय, संचालन प्रो. पीके मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश दीक्षित ने किया। इस दौरान डॉ. सुजीत चौबे, अभिषेक यादव, राम चौबे, अजय कुशवाहा, जयप्रकाश चतुर्वेदी, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed