फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दशाश्वमेध थाने के सामने दिया धरना, की नारेबाजी

दशाश्वमेध थाने के सामने दिया धरना, की नारेबाजी

Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
दशाश्वमेध थाने के सामने दिया धरना, की नारेबाजी
वाराणसी। दशाश्वमेध थाने के समीप बांसफाटक की ओर जाने वाली गली पर लगी बैरिकेडिंग को हटाकर जा रहे युवकों को मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने रोका तो सभी भड़क गए। पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर सभी दशाश्वमेध थाने के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर पहुंची सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री शिवम शाह ने बताया कि हमारे काशी प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप दशाश्वमेध थाने के समीप स्थित गली से बांसफाटक की ओर जा रहे थे। इस दौरान बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे अनायास ही दुर्व्यवहार किया। दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने धरना दिया। सीओ दशाश्वमेध के खेद व्यक्त करने पर धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed