फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अस्पताल में कराहती रही गर्भवती महिला

वाराणसी में अस्पताल की दहलीज पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने किया इलाज से इंकार

Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 01 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में कराहती रही गर्भवती महिला
demo pic
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बार फिर मानवता तार-तार हुई है। अस्पताल की दहलीज पर बहता रहा गर्भवती महिला का खून लेकिन किसी ने इलाज तो दूर, उसकी ओर ध्यान भी नहीं दिया। जिसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


जिले में रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही, उसको ब्लीडिंग होती रही लेकिन किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया। 
विज्ञापन


टेंगरा मोड़ पर रहने वाले हृदय लाल अपनी गर्भवती पत्नी संगीता देवी को गुरुवार दोपहर में लेकर अस्पताल पहुंचे। घर पर तेज दर्द और ब्लीडिंग होने के बाद जब अस्पताल पहुंचे तो यहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि महिला ने न तो कहीं पंजीकरण कराया है और न ही टीकाकरण। चिकित्सकों के मुताबिक महिला को छठा बच्चा होने वाला है। चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कहकर छोड़ दिया।


इसके बाद महिला अस्पताल परिसर में ही तड़पती रही लेकिन किसी ने भर्ती कराना उचित नहीं समझा। इस पर परिजन नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। सीएमएस डॉ. कमल कुमार से इसकी शिकायत की जिसके बाद उन्होंने महिला का उपचार कराया और एंबुलेंस से कबीरचौरा महिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed