{"_id":"5c4e1731bdec22736f4a753d","slug":"121548621617-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड चिह्नित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राशन घोटाले के बाद पूर्ति विभाग जिले भर के डुप्लीकेट राशन कार्ड की जांच कर रहा है। विशेष नजर उन पर है जिन पर राशन नहीं लिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में पांच हजार अपात्रों को चिह्नित किया गया है। सत्यापन के बाद ये राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में अपात्रों के चयन के लिए सरकारी राशन की दुकानों से पड़ताल कराई जा रही है।
दरअसल, राशन कार्डो को आधार से लिंक किया गया है। 216 राशन कार्ड निरस्त भी किए गए थे। इसके बाद पड़ताल में पाया गया कि 20 हजार ऐसे लोग हैं, जिनके ग्रामीण के अलावा शहरी क्षेत्र में भी राशन कार्ड हैं। इनके सत्यापन में पांच हजार राशन कार्ड ऐसे मिले, जिन पर राशन नहीं लिया गया। उधर, जनगणना में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के विभाजन को ठीक कर नए सिरे से राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। ऐसे ग्रामीण क्षेत्र, जिनकी जनगणना के आंकड़े नगरीय क्षेत्र में प्रदर्शित हो रहे हैं, उन्हें नगरीय क्षेत्र में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
पूर्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 83 फीसदी लोगों को राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है। डोर टू डोर वेरिफिकेशन के जरिए अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त भी किए जाएंगे।