{"_id":"5c02f120bdec2241c2633e62","slug":"121543696672-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में जो फूल चढ़ेंगे, जैविक खाद बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में जो फूल चढ़ेंगे, जैविक खाद बनेंगे
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबा दरबार में चढ़ने वाले फूलों और मालाओं से अब जैविक खाद बनाया जाएगा। इसके लिए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में दो हाईटेक मशीन लगाई गई हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया।
बाबा दरबार में प्रतिदिन करीब पांच टन फूल और मालाएं चढ़ती हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इन्हें रोज निकालकर ले जाना मुश्किल काम होता है। यह मशीन फूल मालाओं के छोटे-छोटे टुकड़े करेगी और फिर उसे जैविक खाद में बदल देगी। दस बोरी फूलों को यह मशीन डेढ़ बोरी खाद में बदल देती है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह मशीन मुंबई की एक कंपनी ने लगाई है। मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि वर्तमान में ऐसी दो मशीनें लगाई गई हैं।