फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर

Sat, 17 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर
वाराणसी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए शासन की ओर से बजट की दूसरी खेप जारी की गई है। गंगा नदी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक बनने वाले कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित किए जा रहे भवनों के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। भवनों के अधिग्रहण के लिए धनराशि जारी होने के बाद कॉरिडोर के काम में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिए 296 भवनों की खरीद की जानी है और इसके लिए शासन की ओर से 413 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। पहले चरण में 166 मकानों के लिए 190 करोड़ जारी किया जा चुके हैं। इसमें 168 भवनों की खरीद के साथ ही 90 भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है। दूसरे चरण में इसी योजना के तहत शासन की ओर से 100 करोड़ रुपये और जारी किये गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट मिलने के बाद योजना की गति तेज होगी। शासन की ओर जारी धनराशि में शर्त रखी गई है कि प्रस्तावित भूमि और भवन के अधिग्रहण की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वाराणसी विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से की जाएगी। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से मंदिर विस्तारीकरण योजना के भवनों की खरीद की जानी है।
विज्ञापन

अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम
दशाश्वमेघ के लाहोरीटोला स्थित एक भवन में अवैध निर्माण की सूचना पर प्रशासनिक टीम पहुंची। हालांकि भवन स्वामियों के विरोध के बाद टीम लौट गई। लाहोरीटोला स्थित भवन संख्या डी 1/36ए पर शाम को एसीएम के साथ चार थानों की फोर्स ओर जोनल अधिकारी की टीम पहुंची। टीम का आरोप था कि मकान में अवैध निर्माण किया जा रहा है। भवन स्वामी अजित कपूर के विरोध और उनके वकील के पेपर प्रस्तुत करने की मांग के बाद प्रशासनिक टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed