फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   राम मंदिर बनेगा तो सभी को होगी खुशी: गृहमंत्री

राम मंदिर बनेगा तो सभी को होगी खुशी: गृहमंत्री

Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर बनेगा तो सभी को होगी खुशी: गृहमंत्री
वाराणसी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राममंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर बनेगा तो सभी को खुशी होगी। राफेल मामले को लेकर राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर जो आरोप लगा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। शनिवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन करने के बाद गृहमंत्री दिल्ली रवाना हो गए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वे पत्रकारों के सवाल का जवाब देकर कालभैरव निकल गए। जहां दर्शन पूजन किया। इसके बाद संकटमोचन मंदिर में पूजा पाठ की।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में देश की उन्नत और खुशहाली के लिए बाबा से कामना की। षोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह से विकास कार्यों के बारे में पूछा। मंदिर की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में रुद्राक्ष की माला भेंट की गई। संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान मंदिर के महंत के भाई प्रो. वीएन मिश्र, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी डा. भूपेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें प्रसाद, अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न किया। वहां से निकलने लगे तो वहां मंदिर में कीर्तन भजन हो रहा था। उन्होंने सीताराम हरि कीर्तन में भाग लिया।
विज्ञापन

संकटमोचन से दर्शन पूजन करने के बाद सोनारपुरा स्थित भाजपा पार्षद राजेश जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे गृहमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सदर तहसील के समीप शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां कुछ देर भेंट मुलाकात के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। वहां पार्टी की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई नेताओं ने विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय दौर पर आए गृहमंत्री ने पुराने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उनका हालचाल लिया और पूर्व में उनके साथ काम करने वालों ने भी काफी दिनों बाद अपने नेता को पाकर खुश हुए। इस दौरान पुरानी यादें ताजा हुईं। उनके साथ संघ के जमाने से काम करने वालों साथियों ने काफी समय बिताया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मन लगाकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed