{"_id":"5bb7c8fa867a5507646ceebc","slug":"121538771194-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर पांच ने पेश की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर पांच ने पेश की दावेदारी
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन नामांकन किया गया। नामांकन के लिए अध्यक्ष पद पर पांच ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। वहीं महामंत्री पद पर तीन और उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर सात-सात उम्मीदवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इस तरह प्रमुख चार पदों पर कुल 22 ने नामांकन किया। वहीं संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 17 ने पंजीकरण कराया।
काशी विद्यापीठ में 14 अक्तूबर को छात्रसंघ चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर शुक्रवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हुए पंजीकरण के तहत प्रमुख पदों पर 22 ने और संकाय प्रतिनिधि पद पर 17 ने पंजीकरण कराया। शनिवार को नामांकन पत्र के साथ मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। सुबह नौ बजे दोपहर दो बजे तक प्रत्याशी अपने प्रस्तावक और समर्थक संग प्रमाण पत्रों की जांच के लिए पहुंचेंगे। नामांकन जुलूस को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मानविकी संकाय समेत पूरे परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन के मद्देनजर शाम साढ़े छह बजे पुलिस प्रशासन के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों व प्रत्याशियाें के साथ बैठक भी हुई। बैठक में प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशियाें को एक सीमित समय और स्थान निर्धारित किया गया है जिसमें वो अपना जुलूस निकाल सकेंगे और नामांकन करेंगे। बैठक में चुनाव अधिकारी प्रो. मुन्नी लाल, डॉ. बंशीधर पांडेय, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. निशा सिंह, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. विजय रंजन, डॉ. भारती, प्रो. शंभु उपाध्याय आदि मौजूद रहे।