{"_id":"5b008a414f1c1bdc408b6726","slug":"121526762049-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के जेवर दुकान से चुरा ले गईं तीन महिलाएं0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के जेवर दुकान से चुरा ले गईं तीन महिलाएं0
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लहुराबीर स्थित वीआरके ज्वेलर्स में शनिवार की रात खरीददारी करने गई तीन महिलाएं पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चुरा कर भाग निकली। रात 10 बजे के लगभग दुकान बंद करने के दौरान स्टॉक मिलाया गया तो पांच लाख से ज्यादा कीमत के गहने गायब होने की बात सामने आई। दुकान की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो तीनों महिलाओं द्वारा जेवर चुरा कर भागने की पुष्टि हुई। घटना को लेकर चेतगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
आभूषण कारोबारी विजय प्रकाश ने बताया कि रात 8:15 बजे के लगभग तीन महिलाएं दुकान पर आईं। इस दौरान तीनों एक ही काउंटर पर खड़ी रहीं और सेल्समैन से बातचीत कर सोने और हीरे के जेवरात देखती रहीं। इसके बाद तीनों ने कुछ लिया नहीं और दुकान से निकल गईं। दुकान बंद करने के दौरान जब जेवरात का मिलान कराया गया और सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो चोरी का पता लगा। चेतगंज पुलिस ने कारोबारी को आश्वस्त किया है कि मुकदमा दर्ज कर दुकान की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।