फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आंधी से बिजली आपूर्ति तार-तार

आंधी से बिजली आपूर्ति तार-तार

Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आंधी से बिजली आपूर्ति तार-तार
ज्ञानपुर। रविवार की रात आई आंधी के कारण जिले की बिजली व्यवस्था तार-तार हो गई। कहीं तार तो कहीं पेड़ों की डालियां टूट कर गिर गईं। साथ ही तंबू-कनात उखड़ने से वैवाहिक आयोजनों में खलल पड़ा। धूल के गुबार के बीच बारातियों में भगदड़ मच गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखा गया। करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल रही। सोमवार को दिन भर चले मरम्मत कार्य के बाद शाम को आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रविवार की देर रात जिले में चक्रवाती तूफान ने सामान्य जनजीवन पर व्यापक असर डाला। सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। सोमवार को ग्रामीण इलाकों में पूरे दिन बिजली गायब रही। नगरीय इलाकों में चार घंटे की कटौती के बाद दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन गांवों में दिनभर बिजली ग़ुल रहने से लोग बेहाल हो गए। बिजली के कारण होने वाले खेती-बारी के कार्य बाधित हो गए। डीघ, अभोली, औराई के गांवों में बिजली कटौती ने लोगों की कुछ ज्यादा ही मुश्किलें बढ़ाईं। तूफान के चलते कई टीनशेड उड़ गए और आम की फसल बर्बाद हो गई। भारी मात्रा में आम के फल झड़ गए। लोग सुबह कच्चे आम वाहनों पर लादकर मंडियों में पहुंचे। आम को चोट लग जाने के कारण औने-पौने दाम पर बेचा गया। रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई आंधी के तेवर देखकर लोग सहम गए। आंधी ने शादी समारोह में भी खलल डाली। ज्ञानपुर क्षेत्र के भिदिउरा गांव में आई बारात का टेंट उखड़कर गिर गया। उस समय बाराती खाना खा रहे थे। आंधी आने के बाद बारात में खलबली मच गई। हालांकि फिर लोग टेंट से निकलकर सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। आंधी के चलते तार टूटने से दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। पेड़ों की डालियां जहां-तहां टूटकर गिर गईं। इससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। हालांकि लोगों ने रास्ता साफ कर दिया। इससे आवागमन शुरू हो गया। आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed