{"_id":"5ae8bd6d4f1c1bea118b49bc","slug":"121525202285-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी महिला आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी महिला आरक्षी
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसिया। आधी आबादी को त्वरित न्याय दिलाने की मुहिम में औराई कोतवाली ने पहल की है। यहां महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क खोली गई है। इसमें सिर्फ महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी। यही नहीं, महिलाओं की समस्याएं महिला आरक्षी ही सुनेंगी। इससे पीड़ित महिलाएं खुल कर अपनी बातें रख सकेंगी। खास बात यह कि महिलाओं को थाना परिसर में पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।
महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर तमाम सवाल उठते रहते हैं। थानों और कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं खुल कर अपनी समस्या नहीं बता पाती और उन्हें त्वरित न्याय भी नहीं मिल पाता। कुछ पुरुष आरक्षी डांट-फटकार उन्हें भगा देते हैं। इसको देखते हुए औराई कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दूबे ने महिलाओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी समस्याएं सुनेंगी। डेस्क की ओर से महिलाओं की समस्याओं को उसी दिन निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां महिलाओं को बैठने, पीन के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी होगी। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। वह महिला आरक्षी से अपनी बातों को खुलकर कह सकेंगी, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।