फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धरोहर संघर्ष समिति ने शुरू किया सत्याग्रह 0

धरोहर संघर्ष समिति ने शुरू किया सत्याग्रह 0

Sat, 31 Mar 2018 02:27 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
धरोहर संघर्ष समिति ने शुरू किया सत्याग्रह 0
वाराणसी।सृजन कीजिए विध्वंस नहीं, विकास कीजिए, विनाश नहीं... के नारे के साथ विश्वनाथ कॉरिडोर योजना के खिलाफ धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने शुक्रवार से पक्कामहाल में सत्याग्रह शुरू कर दिया। मकानों कीे खरीद-फरोख्त और उन्हें ढहाने के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक और कई राजनीतिक संगठन भी लामबंद हो गए। पहले दिन सत्याग्रह में धरोहर बचाओ समिति के सदस्यों ने कहा कि विकास की आड़ में विध्वंस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। यह सत्याग्रह काशी के जन-जन तक पहुंचा जाएगा। शाम को धरोहर समिति के लोग पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद से भी मिले। उन्हें स्थिति की जानकारी देते हुए सहयोग का आग्रह किया। शंकराचार्य ने उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वनाथ कॉरिडोर योजना के खिलाफ पक्का महाल में सरगर्मी तेज हो गई। मंदिर परिक्षेत्र में मकानों की खरीद फरोख्त और उन्हें ढहाने के खिलाफ धरोहर बचाओ समिति ने सत्याग्रह प्रारंभ कर दिया। इस मामले में समिति पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है। समिति के विरोध के बावजूद भवनों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहने से मामले ने और तूल पकड़ लिया। गुरुवार की रात से शुरू हुआ रात्रि जन जागरण शुक्रवार की सुबह सत्याग्रह में तब्दील हो गया। इस दौरान समिति के अलावा साझा संस्कृति मंच, आप के भी प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रो. सुधांशु शेखर जी की अध्यक्षता में चल रहे सत्याग्रह कार्यक्रम में कन्हैया त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, राजनाथ तिवारी, नीरज राय, राजेंद्र तिवारी, कुणाल गुप्ता, कैलाश कपूर, धर्मेंद्र ठाकुर, आनंद प्रकाश तिवारी, पल्लवी वर्मा, महालक्ष्मी शुक्ला, राजकुमार कपूर, रविकांत यादव, शंकर यादव, लालजी सेठ, नीरज सिंह, सुनील सिंह, एजाज अहमद, राजन ठाकर, सोनू कपूर, अमरनाथ यादव, अनूप, मदन यादव, रविशंकर गिरि, सदन यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed