{"_id":"5a906eb64f1c1ba3378b5b75","slug":"121519414966-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबी घाट के लिए विधायक ने दिया पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबी घाट के लिए विधायक ने दिया पांच लाख
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/गोपीगंज। संत गाडगे की जयंती जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। गोपीगंज के बड़े शिव एवं ज्ञानपुर के गांधी पार्क में गोष्ठी आयोजित कर संत को याद किया गया। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
गोपीगंज के बड़ेशिव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कहा कि संत गाडगे एक महान पुरुष थे। विधायक ने संत गाडगे के नाम से धोबी घाट, उनकी मूर्ति, भवन, वाचनालय निर्माण के लिए पांच-पांच लाख देते हुए डीएम को पत्र लिखा।
उन्होंने कहा कि जब तक मैं आपका विधायक हूं, किसी के ऊपर जुल्म नहीं होगा। कहा कि हमारे यहां की लड़कियां और लड़के दूर तक पढ़ने के लिए जाते थे। हमने हर गांव में विद्यालय खुलवाया और शासन से पैसा भी अवमुक्त करवाया जो आज आ रहा है। मैंने सुधवै में कच्चा तालाब के सुमित्रा धोबी घाट के लिए भी पहले भी कह चुका हूं। सभी ब्लॉकों में दो से तीन धोबी घाट बनाया जाएगा। जिसके लिए धन भी अवमुक्त करा देंगे। उन्होंने मेधावी छात्रों से कहा कि जो भी गरीब तबके छात्राएं पढ़ना चाहती हैं, मैं उनके लिए हम अपने विधायक निधि से उनकी पढ़ाई और उनकी शादी का भी प्रबंध कर दूंगा। इस मौके पर काजल यादव, राजितराम, पारसनाथ, श्रीचंद, ओमप्रकाश, राम रसीले, दिलीप कुमार, लल्ली देवी, मुन्ना देवी मोतीलाल, गुरुदयाल, मिश्रीलाल आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण मुरारी ने और संचालन विजय कनौजिया ने किया। इसी तरह धोबी कल्याण समिति ने भी गांधी पार्क ज्ञानपुर में जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें संत गाडगे की जयंती धूमधान से मनाई गई। इस मौके पर बाबू राम कनौजिया, श्यामसुंदर, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।