फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गबन में फंसे प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस

गबन में फंसे प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
गबन में फंसे प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस
ज्ञानपुर। सरकारी योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की ओर से भले तमाम प्रयास किया जा रहा है लेकिन सेक्रेटरी, प्रधान से लेकर ब्लॉक कर्मी खेल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अभोली के दानूपुर पुरबपट्टी गांव में सामने आया है। यहां निजी शौचालय को सरकारी धन से बना दिखाकर प्रोत्साहन राशि निकाल ली गई। जांच में गबन की बात सामने आने डीएम ने सेक्रेटरी और प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अभोली विकास खंड के दानुपुर पुरबपट्टी गांव निवासी प्रवेश कुमार बिंद समेत अन्य ग्रामीणों ने सात नवंबर 2017 को गांव के विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह और अवर अभियंता आरईएस कृष्ण कुमार गौतम को जांच अधिकारी नामित किया गया। दोनों अफसरों ने गांव में जाकर जांच की। तफ्तीश के दौरान शौचालय के लिए बनने वाले गड्ढे मानक के अनुसार नहीं मिले। यही नहीं जांच में पाया गया कि गांव में लाल बहादुर पुत्र पुरुषोत्तम ने अपने पैसे से शौचालय बनवाया था। पंचायत सचिव एवं प्रधान ने उस शौचालय को सरकारी दिखा कर 24 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि निकाल ली। जांच अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया इसे गबन मानते हुए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। आख्या मिलने पर डीएम विशाख जी ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से लगे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण देने को कहा। कहा कि तय समय पर स्पष्टीकरण न देने पर पंचायत अधिनियम के तहत दोनों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed