फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रशासनिक समिति में शर्मा गुट का कब्जा

प्रशासनिक समिति में शर्मा गुट का कब्जा

Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक समिति में शर्मा गुट का कब्जा
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की उत्तर प्रदेश कोटे की तीनों प्रशासनिक सदस्य सीटों पर वीआर शर्मा गुट के प्रत्याशी निर्वाचित हो गए हैं। ओंकार नाथ मिश्र बच्चा, हाजी फिरोज वजीरी और श्रीराम मौर्या की तिकड़ी ने भारी अंतर से जितेंद्र गुप्ता, राशिद कमर अंसारी और श्यामलाल मौर्य को हराया। नोएडा में शुक्रवार को हुई मतगणना के बाद परिषद की साधारण सभा में निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने परिणाम की घोषणा की। इसके बाद निर्यातकों ने निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

परिषद की उत्तर प्रदेश कोटे की तीन, कश्मीर और शेष भारत की एक-एक प्रशासनिक सदस्य सीटों पर चुनाव हुए। कश्मीर और शेष भारत की सीटों पर क्रमश: गुलाम नबी बट्ट और संदीप कटारिया का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था, जिसकी औपचारिक घोषणा की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन सीटों पर ओएन मिश्रा को 508, फिरोज वजीरी को 557 व श्रीराम मौर्या को 551 मत मिले। इनके मुकाबले जितेंद्र गुप्ता को 327, श्याम लाल मौर्या को 207 व राशिद कमर को 291 मतों से संतोश करना पड़ा। इस चुनाव परिणाम के बाद वीआर शर्मा गुट का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 1293 में से 812 निर्यातकों ने ऑनलाइन मतदान किया था। शुक्रवार को अपराह्न दो बजे मतगणना के बाद वार्षिक साधारण सभा में निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा की गई। कालीन नगरी में चुनाव परिणाम की जानकारी होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वाट्सएप के जरिए बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी हो कि 16 फरवरी से 22 फरवरी तक ऑनलाइन मतदान हुआ था। जीत पर वीआर शर्मा, श्रीधर मिश्रा, केआर वाटल, विजय ठाकुर, अशोक जैन, महावीर प्रताप, सिद्धनाथ सिंह, उमेश कुमार गुप्ता, हाजी अब्दुल रब, वासिफ अंसारी, हुसैन जाफर हुसैनी, मो.रजा खां, शमीम अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, रवि पाटोदिया, गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, असलम महबूब आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed