{"_id":"5a76227d4f1c1b9f268b818b","slug":"121517691517-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमंडी मामले में होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी मामले में होगी कड़ी कार्रवाई
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दालमंडी में हुए अवैध बेसमेंट निर्माण मामले में दोषी लोगों एवं अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये मामला सरकार की जानकारी में है। जिम्मेदार लोग कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। सुरेश खन्ना शनिवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हालांकि इस मामले में स्थानीय स्तर पर अधिकारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हुए हैं।
संसदीय कार्य एवं नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को विश्व प्रसिद्ध एवं सांस्कृतिक नगरी के रूप में और बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्रों के खातों में जल्द से जल्द पैसा पहुंचाया जाएगा। पंद्रह फरवरी की अंतिम तिथि तय की गई है। इस तिथि तक पचास-पचास हजार रुपये हर हाल दे दिए जाएं। डीएम और नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि वह निजी क्षेत्र के लोगों के साथ मीटिंग करें और उन्हें पार्क गोद लेने के लिए प्रेरित करें। स्मार्ट सिटी की औपचारिकताएं पूरी हो रही हैं। बहुत जल्द शहर में दो स्थानों पर मल्टी स्टोरी पार्किगिं बनने का काम शुरू हो जाएगा। सीवर, सफाई का काम तेजी से चलता रहेगा। जो अधिकारी काम नहीं कर पाएंगे उन्हें जिले से बाहर किया जाएगा। कहा कि किसी भी परियोजना की तारीख अब आगे नहीं बढ़ाएंगे। पिछले दौरे में जो लक्ष्य थे अब उसके आगे की बातें होंगी। कहा कि अफसरों को भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। सरकारी जमीन को हर हाल में कब्जा मुक्त कराने को कहा गया है। सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सीएम रहते कई कारनामे किए हैं। उन कामों की चर्चा करना यहां ठीक नहीं है।