फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक हजार शौचालय का निर्माण प्रतिदिन कराएं

एक हजार शौचालय का निर्माण प्रतिदिन कराएं

Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
एक हजार शौचालय का निर्माण प्रतिदिन कराएं
ज्ञानपुर। निदेशक पंचायती राज एवं स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक आकाशदीप ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता मिशन की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। कहा कि अब प्रतिदिन 180 नहीं बल्कि एक हजार शौचालयों का निर्माण कराएं, तभी निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

निदेशक आकाशदीप ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। इसके कार्यान्वयन में कोताही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए ईमानदारी के साथ तय समय के भीतर शौचालयों का निर्माण पूरा कराएं, ताकि मार्च तक जिले को खुले में शौचमुक्त बनाया जा सके। उन्होने चेतावनी दी कि यदि एडीओ, बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी अगर किसी तरह की लापरवाही बरतते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने अब तक हुए कार्यों का ब्यौरा पेश किए। उन्होंने बताया कि 1091 के सापेक्ष 360 गावों को ओडीएफ किया जा चुका है। संबंधित अधिकारी इसका सत्यापन कर रहे हैं। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रो पर शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। आमजन में जागरूकता के लिए स्वच्छता लक्ष्मी, एलईडी वैन, निबंध, भाषण, चित्रांकन कराया जा रहा है। सीडीओ ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के दो ब्लॉकों के 89 गांवों को ओडीएफ किया जा चुका है। इस मौके पर मंडलीय निदेशक एके शाही, जयकेश त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह, ऊषा पाल, आजम अली, सरोज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed