{"_id":"5a36dab74f1c1b9f678c1fde","slug":"121513544375-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिक्ख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नीचीबाग बड़ी संगत गुरुद्वारा से भव्य शोभयात्रा निकली। जो गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन से पुन: नीचीबाग पहुंची। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी गाड़ी को फूल मालाओं, बिजली के झालरों को सजाया गया। पंज प्यारे पैदल और घोड़े पर चल रहे थे। महिलाएं और पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। गुरू कलगीधर अखाड़ा बटाला रोहतक से आए दलेर खालसा गतक पार्टी ने शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन किया।
गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंग्लिश स्कूल के बच्चे विशेष परिधान पहनकर शबद गायन करते चल रहे थे। शोभयात्रा में पंजाब से आएं बैंड ने विभिन्न पोशाकों भक्तिमय धुन बजाई। संगत सड़कों की सफाई, झाड़ू लगाकर चल रहे थे। स्वच्छ काशी सुंदर काशी का स्टीकर लगाकर बच्चे साफ करते हुए। संगतों का जगह जगह स्वागत हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब की आरती और अरदास करके सुखासन स्थान ले गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं का धन्यवाद दिया। गुरु का अटूट लंगर चला।