{"_id":"5a0b51ef4f1c1bc9678bbaae","slug":"121510691311-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेव आईआईटी मुहिम से जुड़े पुरातन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेव आईआईटी मुहिम से जुड़े पुरातन छात्र
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में दस नवंबर को आयोजित म्यूजिकल नाइट का विरोध करने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर आईआईटी छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया ही जा रहा है अब संस्थान के पुरातन छात्र भी इस मुहिम में जुड़ गए है। मंगलवार को पूर्व छात्रों की संस्थान द बनारस एल्यूमनाई एसोसिएशन ऑफ आईआईटी के पदाधिकारियों ने घटना के विरोध पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस को जारी किए गए बयान में कमिश्नर-डीएम से संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.रामजी अग्रवाल सचिव कुंवर व्योमेश आदि ने बताया है कि संस्थान से शिक्षाप्राप्त छात्र देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान के वर्तमान छात्रों पर अश्लीलता का घिनौना और झूठा आरोप लगाकर संस्थान की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। भय का वातावरण पैदा करना, बदनाम करने की कोशिश को किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। कहा कि बनारस एल्यूमनाई एसोसिएशन, दिल्ली स्थित राष्ट्रीय एसोसिएशन, अमेरिका स्थित अंतरर्राष्ट्रीय एसोसिएशन से जुड़े पूर्व छात्र बेहद दुखी है। प्रो. रामजी अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, नितिन मेहरोत्रा, प्रो.एके त्रिपाठी, प्रो.एके घोष, प्रो.टीआर मानखंड, अरविंद अग्रवाल, पुरुषोत्तम कुमार, रमेश सिंह,प्रदयुम्न शाह, अरुण अग्रवाल आदि की ओर से जारी लिखित बयान की प्रतिलिपि निदेशक को भी दी गई।