{"_id":"59403ff44f1c1b2f098b4787","slug":"121497382900-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पवारा थाना क्षेत्र के होलपुर गांव में करीब आठ माह पहले हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोज रोज नशा से मना करने पर उसने मां की गला दबाकर पहले हत्या की फिर शव को घर के पास झुरमुट में ले जाकर मिट्टी का तेल डालकर शव को जलाने की कोशिश की थी।
मंगलवार को पुलिस लाइन में एक प्रेस कान्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 16 अक्तूबर 2016 को होलपुर निवासी विजय सिंह अपनी मां रन्नो देवी के जलकर मरने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि महिला की मौत दम घुटने से हुई थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मुकदमें का वादी विजय सिंह खुद अपनी मां का कातिल है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उसे उचौरा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने मां की हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने रख दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां रन्नो देवी जब भी वह नशा कर घर आता था तो उसे डाटती थीं। घटना के दिन भी मां उसे डाट रही थी उसी दौरान उसने मां को धक्का देकर गिरा दिया। वह चीखना चाही तो उसने कपड़े से उसका मुंह दबा दया। वह शांत पड़ गई तो छोड़कर बाहर चला गया। कुछदेर बाद लौटकर आया तो देखा मां की मौत हो गई थी। वह शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से थोड़ी दुर झुरमुट के पास ले गया और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग लगाकर वह फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुटी तो पीछे से आकर वह भी भीड़ का हिस्सा बन गया ताकी कोई उसके गुनाहों का एहसास न कर सके।