फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   120 committees will jointly light 12 lakh lamps at the ghats

घाटों पर 120 समितियां मिलकर जलाएंगी 12 लाख दीप

Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
120 committees will jointly light 12 lakh lamps at the ghats
देव दीपावली की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। पर्यटन मंत्री ने बताया कि 12 लाख दीपक प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के लिए 120 समितियों को एक- एक हजार दीये तथा तेल वितरित किए जा रहे हैं। सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तैयारियों को युद्धस्तर पर अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए। पर्यटन मंत्री ने समितियों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। सभी कुंड तालाबों पर लगे फव्वारे और लाइटिंग एक दिन के अंदर ही चेक कर चालू किए जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लापरवाही पर पर्यटन अधिकारी को फटकार
मंडलायुक्त सभागार में बैठक में सभी समितियों को सूचना नहीं देने पर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक में कम लोगों के पहुंचने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि इस तरह के आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

गंगा महोत्सव में प्रस्तुति देंगे ग्रैमी पुरस्कार विजेता पं विश्व मोहन
गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारी हो गई है। कलाकारों की सूची भी फाइनल कर दी गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में कहा कि महोत्सव का आगाज पद्मभूषण और ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट की प्रस्तुति से होगा। 18 नवंबर को अंकित बत्रा, कबीर कैफे बैंड और अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि बैलून उत्सव से पहले मंगलवार को सीएचएस मैदान से लिथुआनिया, पोलैंड, यूके के पायलटों ने ट्रायल किया। 17 नवंबर से उड़ान शुरू हो जाएगी। देव दीपावली पर सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे। 18 और 19 को डेजर्ट फ्लाइंग होगी। इसमें बैलून का एक छोर रस्सी से बंधा रहेगा। एक बैलून में एक बार में चार से 12 लोग उड़ान भर सकेंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि बैलून का टिकट ज्ञानवापी स्थित काउंटर, दशाश्वमेघ घाट पार्किंग स्थल, अस्सी, सारनाथ पर्यटक सहायता बूथ और सांस्कृतिक संकुल पर्यटन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा।

कोरोना योद्धाओं के लिए निशुल्क उड़ान
बैलून के जरिये कोरोना वारियर्स, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, पद्म पुरस्कार विजेता, निराश्रित बच्चे, उद्यमी, स्ट्रीट वेंडर और किसी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाएं निशुल्क उड़ान में शामिल होंगी। अन्य के लिए 500 रुपये टिकट दर निर्धारित है।
हवा के रुख पर निर्भर है लैंडिंग
हॉट एयर बैलून का टेकऑफ उसी दिन तय होगा तथा लैंडिंग हवा के रुख पर निर्भर करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से एक उड़ान का समय एक घंटा तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed