फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12 years of service, good governance and welfare of poor Minister of State highlights PM Modi achievements

UP: 'सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 12 साल पूरे', राज्यमंत्री ने पीएम मोदी की गिनाईं उपलब्धियां; प्रदर्शनी

Wed, 17 Jun 2026 06:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 06:11 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में ऊर्जा, उद्योग, नवाचार और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विकसित सोनभद्र की नई तस्वीर लोगों के सामने प्रस्तुत की गई।

विज्ञापन
12 years of service, good governance and welfare of poor Minister of State highlights PM Modi achievements
चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया किया गया। बुधवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन




प्रदर्शनी में सोनभद्र जिले की विकास यात्रा, औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने फीता काटकर किया। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि कभी पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला सोनभद्र आज ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं तथा उत्तर प्रदेश निवेश और विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि विकास प्रदर्शनी जिले की परिवर्तनकारी यात्रा का प्रतिबिंब है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, कृषि, उद्योग और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रशासन का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 

उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित किया गया। 

आधुनिक तकनीक आधारित वीथिकाओं में ड्रोन, थ्री-डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लूटूथ नियंत्रित वाहन, लाइन फॉलोइंग एवं ऑब्स्टेकल अवॉइडिंग रोबोट जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

कृषि क्षेत्र में ड्रोन आधारित सर्वेक्षण, कीटनाशक छिड़काव और आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी भी किसानों को दी गई। एनसीएल, आवादा ग्रुप, अदाणी समूह, हिंडाल्को, ओबरा तापीय परियोजना और अल्ट्राटेक सहित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों ने अपनी परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं का प्रदर्शन किया। 

वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग की अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों की तरफ से तैयार नवाचार आधारित मॉडल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ.अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, डीएम चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed