फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   12-year-old child dies of dengue, two new patients found

डेंगू से 12 साल के बच्चे की मौत, दो नए मरीज मिले

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
12-year-old child dies of dengue, two new patients found
डेंगू से मंगलवार को जैतपुरा के विजयग्राम कालोनी में रहने वाले शेखर पांडेय(12) की मौत हो गई। इसके बाद अब जिले में डेंगू से मरने वालों का संख्या दो हो गई है। जबकि दो नए मरीज मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या 225 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिस तरह से डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं, उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चुनौती भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को विजयग्राम कालोनी में रहने वाले आनंद के इकलौते बेटे शशांक की डेंगू से मौत के बाद पूरा परिवार शोकाकुल है। वह कक्षा सात का छात्र था। पिता आनंद ने बताया कि शशांक की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की नजर में जिले में डेंगू से केवल एक ही मौत हुई है। इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय का कहना है कि बीएचयू से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को बेनियाबाग में 24वर्षीय युवक, सोनातालाब में 26 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 1642 घरों में सर्वे में दो घरों में एंटी लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed