फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एक लाख परीक्षार्थियों ने दी बीएचयू प्रवेश परीक्षा

एक लाख परीक्षार्थियों ने दी बीएचयू प्रवेश परीक्षा

Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक लाख परीक्षार्थियों ने दी बीएचयू प्रवेश परीक्षा
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के क्रम में चौथे दिन शुक्रवार को स्नातक की प्रवेश परीक्षा खत्म हो गई। इस दौरान 12 पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 123,134 अभ्यर्थियों में एक लाख ने परीक्षा दी। इसमें सर्वाधिक बीएससी मैथ ग्रुप 68149 और बायो ग्रुप में 38233 और अन्य दस पाठ्यक्रमों में बीएड में 5902, बीएफए 3269 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अब स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षाएं 19 मई को छोड़कर 24 मई तक लगातार होती रहेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय समेत देश भर में हो रही प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार स्नातक प्रवेश परीक्षा का अंतिम दिन था। इसको लेकर कैंपस के अलावा शहर के 20 से अधिक विद्यालयों में केंद्र बनाया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से तैनात पर्यवेक्षकों की देखरेख में हुई परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा खत्म होने के बाद बीएचयू गेट के साथ-साथ अन्य केंद्रों के बाहर भी जाम लग गया। अब 18 मई को स्नातकोत्तर के 19 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। अब स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा 24 मई तक चलेगी, इसके लिए सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed