{"_id":"5ca1212bbdec22143b6f1374","slug":"11554063659-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस का पेट्रोल पंप देने का झांसा 1.86 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस का पेट्रोल पंप देने का झांसा 1.86 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रिलायंस कंपनी का पेट्रोल पंप दिलाने का विज्ञापन वेबसाइट पर देकर जालसाजों ने एक लाख 86 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने इसके लिए झारखंड निवासी सावना बंदिया और रजत गोयल को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को कैंट थाने में सावना और रजत के साथ ही एक अज्ञात पर धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
टकटकपुर क्षेत्र के महावीर नगर निवासी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 16 मार्च को रिलायंस के पेट्रोल पंप का विज्ञापन वेबसाइट पर जारी किया गया था। मनोज ने पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया तो कॉल आई। आवेदन के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए 62000 हजार रुपये मकबूल आलम रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा किए। दूसरे दिन फिर फोन आया और जमीन की लीज और अनुबंध के लिए एक लाख 24 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। इस पर मनोज ने पुन: एचडीएफसी बैंक से एक लाख 24 हजार रुपया जमे किए। 27 मार्च को दोबारा फोन आया और तीन लाख 54 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। इस पर मनोज ने पता लगाना शुरू किया तो सामने आया कि जिस खाते में वह रुपये जमा कर रहे थे, वह झारखंड की सावना का है। मनोज का कहना है कि लाभार्थी का नाम और पता फर्जी होने के बावजूद कैसे पैसा जमा कर लिए गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैंक प्रबंधन से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।