फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईआईए देगा शहीद आश्रितों को नौकरी

आईआईए देगा शहीद आश्रितों को नौकरी

Tue, 19 Feb 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
आईआईए देगा शहीद आश्रितों को नौकरी
वाराणसी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में वाराणसी के रमेश यादव व चंदौली के अवधेश यादव की शहादत से इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) से जुड़ा उद्योग जगत भी आहत है। आईआईए से जुड़े उद्यमियों ने संकल्प लिया कि पूरी जिंदगी वे शहीद परिवार के अभिभावक के रूप में रहेंगे। शहीदों के परिजनों से मिलेंगे और उनके एक-एक आश्रित को नौकरी देंगे।
विज्ञापन

विनायका प्लाजा (मलदहिया) स्थित संगठन कार्यालय में सोमवार की शाम हुई श्रद्धांजलि सभा में शहीद रमेश यादव व अवधेश यादव के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मंडल अध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों पर चुपके से आत्मघाती हमला करने वाले आतंकी संगठन और पाकिस्तान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही शहीदों के परिजनों से उद्यमियों का शिष्टमंडल मिलेगा और दु:ख की इस घड़ी में पूरी जिंदगी साथ निभाने को खड़ा रहेगा। वक्ताओं ने धारा-370 हटाने की जोरदार वकालत की। श्रद्धांजलि सभा में राजेश भाटिया, यूआर सिंह, हर्षद तन्ना, राहुल मेहता, रतन कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, एएन तिवारी, श्रीनारायण खेमका, अनुज डिडवानिया, नीरज पारिख, दयाशंकर मिश्र, सर्वेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे तो नये उद्यम लगेंगे
बैठक में वक्ताओं ने पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को गति देने में आ रही दुश्वारियों पर चर्चा की। कहा कि क्या पांच-10 करोड़ खर्च करके औद्योगिक आस्थानों की स्थिति सुधारी जा सकती है? इसके लिए धन से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। औद्योगिक क्षेत्रों का विकास भी सरकार का एक निवेश ही होता है। जब औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे तो नये उद्यम लगेंगे और उससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल के औद्योगिक क्षेत्रों की हालत अत्यंत जर्जर व दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed