फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   न खुद प्रयोग करेंगे ना दूसरों को करने देंगे

न खुद प्रयोग करेंगे ना दूसरों को करने देंगे

Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
न खुद प्रयोग करेंगे ना दूसरों को करने देंगे
वाराणसी। सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस की पहल पर बुधवार को स्कूली बच्चों ने चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। राजकीय क्वींस इंटर कालेज के छात्रों ने शपथ ली कि मकर संक्रांति पर वो न तो चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे। इसके लिए अन्य लोगों को जागरूक भी किया जाएगा और चाइनीज मांझे का इस्तेमाल न करने की अपील भी की जाएगी। सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने छात्रों को चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों व दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए चीनी सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस दौरान लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह यादव, रागिनी राय, डॉ. गंगाधर राय, नंद कुमार, अनिल केशरी, डॉ. मनोज यादव, पंकज पाठक, चंद्रशेखर चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed