{"_id":"5bfef9b1bdec22413d18f2ba","slug":"11543436721-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटे तक इनकम टैक्स की टीम ने फर्म व गोदाम पर किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस घंटे तक इनकम टैक्स की टीम ने फर्म व गोदाम पर किया सर्वे
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नई सड़क स्थित प्लाइवुड, एल्युमिनियम और शीशा कारोबारी ओबैद अहमद के यहां से दो करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है। इसका खुलासा बीस घंटे तक चले उसकी फर्म और गोदाम में हुए आयकर सर्वे के दौरान हुआ। फिलहाल अभी कागजात व बैंक खातों की जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की तीस सदस्यीय टीम मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे ओबैद अहमद के नई सड़क स्थित दोनों फर्म और रोहनिया स्थित गोदाम पर सर्वे करने पहुंची थी। सर्वे टीम को प्रारंभिक जांच में कई गड़बड़ियां मिलीं और कर चोरी के प्रमाण भी मिले। टीम का ये सर्वे मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह नौ बजे तक चला। कब्जे में लिए गए कंप्यूटर हार्ड डिस्क, खरीद बिक्री व स्टॉक रजिस्टर और बैंक खातों की जांच के बाद दो करोड़ की कर चोरी का आंकलन लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार फर्म के पास क्षमता से अधिक स्टॉक है। कागजों में कुछ और आंकड़े दर्ज हैं और गोदाम में स्टॉक उससे कहीं ज्यादा है। अपर आयुक्त अभय ठाकुर ने बताया कि अभी कागजात की जांच चल रही है। कंप्यूटर हार्ड डिस्क, बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। क्षमता से अधिक सामान गोदाम में रखा मिला है। कर चोरी करने वालों के खिलाफ सर्वे की कार्रवाई जारी रहेगी।