{"_id":"5bd0d1c4bdec2269317c8c3a","slug":"11540411844-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी, सीवर और सफाई की साप्ताहिक रिपोर्ट मेल करेेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी, सीवर और सफाई की साप्ताहिक रिपोर्ट मेल करेेंगे अधिकारी
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के नगर विकास और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और नगर निगम के अधिकारियों से पानी, सीवर और सफाई की साप्ताहिक रिपोर्ट मेल करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही पर गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई और नगर निगम के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। नाराज मंत्री ने शहर की बड़ी समस्या बन चुकी जाम पर नाराजगी जताने के साथ ही 15 दिसंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया।
आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा में प्रभारी मंत्री ने कार्यों के पूर्ण होने की अवधि निर्धारित की और अधिकारियों को चेताया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। पेयजल योजना में डब्ल्यूटीपी को 31 दिसंबर तक पूरा करने, नई-पुरानी टंकियों को भरने और पानी आपूर्ति का निर्देश जलनिगम को दिया। नगर निगम के जलकल अभियंता ने बताया कि इस समय प्रति व्यक्ति 104 लीटर पानी की आपूर्ति हो रही है। डब्ल्यूटीपी पूर्ण होने से यह मात्रा और बढ़ जाएगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि पानी, सीवर, सफाई को दुरुस्त करने के लिए ग्राम पंचायतें 50 हजार रुपये तक खर्च कर सकती हैं। उन्होंने नगर निगम, जलकर, प्रापर्टी टैक्स, गृह कर की 95 प्रतिशत वसूली करने और सेवाओं में सुधार का निर्देश दिया।
कहा कि नगर में इस समय 36 हजार एलईडी लाइट और साढ़े चार हजार हेरिटेज लाइट लगी है। इसके अतिरिक्त 15 करोड़ रुपये में हेरिटेज लाइट व 10 करोड़ की एलईडी लाइटें दिसंबर तक और लग जाएंगी। मंत्री ने 17 नवंबर को स्वच्छता जागरूकता की जन सहभागिता रैली के लिए निर्देश दिया और उसमें मौजूद रहने का आश्वासन भी दिया।