फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में पांच मुन्ना भाई धराए

रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में पांच मुन्ना भाई धराए

Sun, 23 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में पांच मुन्ना भाई धराए
वाराणसी। रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान अलग-अलग केंद्रों से पांच लोग दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए। सभी लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की दूसरी पाली में कॉलेज प्रशासन ने बिहार के नालंदा निवासी फर्जी परीक्षार्थी प्रकट कुमार को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। पूछताछ में पता चला कि वह पटना निवासी विक्की के स्थान पर फर्जी पहचान पत्र के जरिये परीक्षा दे रहा था। प्रकट कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार को सारनाथ के दो परीक्षा केंद्रों से दूसरे के स्थान पर फर्जी प्रवेश पत्र लगा कर परीक्षा देते चार लोगों को पकड़ा गया। इनमें तिलमापुर स्थित लहुरी काशी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नॉलॉजी में तीसरी पाली में हो रही परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते प्रबंधक संदीप कुमार को, नालंदा के चंडी नूनसराय निवासी विनय कुमार तथा बिहार के मुंगेर स्थित मोहन गंज के रहने वाले आर्यन राज को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हार्डवेयर नेटवर्किंग हिरामनपुर में भी प्रबंधक विकास सिंह ने नालंदा मनपुरवा के किसान कुमार व खानपुर रतवारा बिहार के दीपक कुमार को भी फर्जी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देते पकड़ा गया। इनके पास से फर्जी आईडी, प्रवेश पत्र बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed