{"_id":"5b1452974f1c1b13358b4d37","slug":"11528058519-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस का छापा, तीन हिरासत में
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया स्थित एक बहुमंजिली व्यावसायिक इमारत की एक दुकान में रविवार की रात देह व्यापार और रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने देह व्यापार और रेव पार्टी की बात को निराधार बताया।
सोनिया स्थित व्यावसायिक कांप्लेक्स के तीसरे तल पर ऑडियो-वीडियो गानों की मिक्सिंग का स्टूडियो है। पुलिस को सूचना देने वाले का कहना था कि कांप्लेक्स में रोजाना लड़कियां आती हैं और देह व्यापार होता है। वहीं, सिगरा थाने लाए गए तीनों युवकों ने बताया कि वो बिहार के रहने वाले हैं। स्टूडियो का दरवाजा बंद कर गाने की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और मारपीट कर तोड़फोड़ करने लगे तो 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई। इस संबंध में सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना गलत निकली। तीनों लड़के कमरा बंद कर नाच-गा रहे थे और वहां कोई लड़की नहीं मौजूद थी। तीनों से पूछताछ की जा रही है।