{"_id":"5aff39b44f1c1beb408b650f","slug":"11526675892-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम के बीम तोड़ने का काम पुलिस ने कराया बंद, रात में चालू 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम के बीम तोड़ने का काम पुलिस ने कराया बंद, रात में चालू 0
Updated Sat, 19 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर हादसे के बाद सेतु निगम ने गिरे बीम को तोड़ने का काम शुक्रवार को शुरू कराया। दोपहर बाद पहुंची सिगरा पुलिस ने काम बंद कराया। जांच के लिए सीवीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिचर्स इंस्टीट्यूट) के नमूना लेने के बाद काम देर रात काम शुरू हो गया। विभागीय इंजीनियरों की मानें निर्माणाधीन फ्लाईओवर के विस्तारीकरण के काम को रफ्तार पकड़ने में कम से कम 15 दिन का समय लग जाएगा। तो यहां काम कराने वाले लेबर-कांट्रैक्टर भाग खड़े हुए हैं। मिर्जापुर से कांट्रैक्टर को बुलाकर काम शुरू कराया गया है।
सेतु निगम के महाप्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कहा कि बेयरिंग में एक्ट्रा सेफ्टी का उपाय किया जाएगा। ताकि बीम को एक्ट्रा सपोर्ट मिल सके। पहले पिलर पर रखे पांचों बीम को एक-दूसरे से जोड़ने का काम होगा। इसके बाद ही आगे का काम शुरू कराया जाएगा। गिरे बीम को तोड़ने का काम शुरू कराया गया था लेकिन पुलिस ने इस काम को बंद कराया। पुलिस ने कहा है कि जांच टीम आने वाली है अभी इस हादसे वाली बीम से छेड़छाड़ न की जाए। इस काम को छोड़कर बाकी काम शुरू कराया गया।
परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने कहा कि फ्लाईओवर में काम कराने के नाम पर कांट्रैक्टर भाग रहे हैं। जो पहले काम करा रहे थे वे नदारद हैं। मिर्जापुर से 15 लोगों को बुलाकर काम शुरू कराया है। सेफ्टी, सिक्योरिटी के बाद ही काम कराया जाएगा। फिलहाल पिलर पर रखे बीम को जोड़ने का काम जारी कराया गया है।