फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टिकरी में बनेगा ‘सिटी जंगल’

टिकरी में बनेगा ‘सिटी जंगल’

Tue, 15 May 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
टिकरी में बनेगा ‘सिटी जंगल’
वाराणसी। शहर का पर्यावरण सुधारने के लिए अब हरित जंगल विकसित किया जाएगा। इसके लिए वीडीए ने जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। जिला प्रशासन ने इस ‘सिटी जंगल’ के लिए टिकरी में जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही, वीडीए को भी इससे अवगत करा दिया है। अब जल्द ही बाकी औपचारिकताएं पूरी कर टिकरी में हरित जंगल विकसित करने का काम वीडीए शुरू कराएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव (आवास एवं शहरी नियोजन) नितिन रमेश गोकर्ण ने कुछ दिनों पहले शहर की व्यवस्थाओं को लेकर वीडीए, नगर निगम और राजस्व के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस दौरान शहर में ऑक्सीजन बैंक के लिए ‘सिटी जंगल’ विकसित करने पर मंत्रणा हुई थी। प्रमुख सचिव ने वीडीए और राजस्व विभाग को इसके लिए संयुक्त पहल करने का आदेश दिया था। प्रशासन का कहना है कि चिह्नित जमीन का मुआयना कर वीडीए अपनी सहमति देगा तो उसके बाद जमीन सिटी जंगल के नाम स्थानांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विश्व के तीसरा प्रदूषित शहर है वाराणसी
वाराणसी विश्व के प्रदूषित शहरों में तीसरे स्थान पर है। यह प्रदूषण नियंत्रण की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाने, पॉलीथिन पर रोक लगाने सहित कई कवायदें की गईं लेकिन सरकारी तंत्र की लचर कार्यप्रणाली के चलते कोई भी मुहिम सिरे नहीं चढ़ पाई। हालात और बदतर होते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृपा शंकर पांडेय, सीआरओ ने बताया कि सिटी जंगल के लिए टिकरी में जमीन चिह्नित की गई है। वीडीए इस पर अपनी सहमति दे दे तो आगे की प्रक्रिया की जाएगी। यहां जंगल विकसित कर शहर को एक नया ऑक्सीजन बैंक उपलब्ध कराया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed