फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   धर्म परिवर्तन कराकर युवती का विवाह का आरोप, कचहरी में हंगामा0

धर्म परिवर्तन कराकर युवती का विवाह का आरोप, कचहरी में हंगामा0

Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराकर युवती का विवाह का आरोप, कचहरी में हंगामा0
वाराणसी। दीवानी कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चेंबर में एक युवती का धर्म परिवर्तित कराकर विवाह कराने का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर अधिवक्ता हंगामा शुरू कर दिए। इसके साथ ही जिस अधिवक्ता के चेंबर में विवाह कराया जा रहा था उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की जाने लगी। मामले को लेकर शनिवार को सेंट्रल और बनारस बार की संयुक्त बैठक आहुत की गई है। बैठक में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर खुफिया इकाइयां सतर्क हो गई हैं और इनपुट जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी को अधिवक्ता उपेंद्र नारायण सिंह और अनुराग पांडेय द्वारा सौंपे गए दो अलग-अलग प्रस्ताव में अधिवक्ताओं ने कहा कि तीन मई की शाम साढ़े छह बजे सेंट्रल बार के एक अधिवक्ता के चेंबर में कोतवाली क्षेत्र की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद तीन अधिवक्ताओं और दो महिलाओं की मौजूदगी में युवती का विवाह कराया गया और धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी की गई। इस कार्य का प्रस्तावक ने विरोध किया तो विवाह कराने वाले कचहरी परिसर से बाहर चले गए। प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं की मांग है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। इस वजह से विवाह कराने वाले अधिवक्ता के चेंबर का आवंटन रद्द हो। विवाह कराने में शामिल रहे लोगों को कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उधर, मामले को लेकर विवाह कराने वाले अधिवक्ता के चेंबर का अधिवक्ताओं ने घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed