{"_id":"5ae6200d4f1c1b3b0a8b72ee","slug":"11525030925-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलितों के साथ किया भोजन 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दलितों के साथ किया भोजन 0
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबैपुर। प्रदेश सरकार के ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को चंदौली सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शिवदशा गांव की दलित बस्ती में दलितों के साथ भोजन कर समरसता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को कुकुढ़ा गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुआ। यहां प्रदेश अध्यक्ष के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। दोपहर में शिवदशा गांव की दलित बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर चबूतरे पर दलितों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के लिए ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिले। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जो धन पत्थर के स्मारकों के निर्माण में खर्च होता था, जिस धन से सैफई में नाच-गाने होते थे अब उस धन का उपयोग गरीबों के लिए किया जा रहा है। कहा कि भाजपा आंबेडकर के बताए मार्ग का अनुसरण करती है तो सपा, बसपा को एतराज होता है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने दलित बस्ती के किशोरी प्रसाद के यहां कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
इस दौरान दलित बस्ती के किशोरी प्रसाद, दयाराम, जंग बहादुर, राजकुमार, राम आसरे, रामगोपाल मोहले, रामप्रकाश दुबे ,पंकज त्रिपाठी, उमेश दत्त पाठक, जयप्रकाश पांडेय, सीता मिश्रा, बिट्ठल सिंह, डा. एम.एस.आलम, हीरालाल जायसवाल, अजीत प्रधान, इंद्रजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह मेजर, प्रेमशंकर चौबे, कौशल मिश्र, शिवजी सिंह आदि उपस्थित रहे।