{"_id":"5ae61e424f1c1b61098b6eae","slug":"11525030466-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिसड्डी साबित हुआ भदोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिसड्डी साबित हुआ भदोही
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार भदोही जिला फिसड्डी साबित हुआ। पिछली बार के मुकाबले जिले का परीक्षा परिणाम इस बार कई पायदान नीचे खिसक गया। इस वर्ष प्रदेश स्तर पर हाईस्कूूल में 70वें और इंटरमीडिएट में 64वें स्थान जिले का रहा।
सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद बोर्ड परीक्षा में कुछ हद तक सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की जद में जहां परीक्षा कराई गई, वहीं प्रशासनिक स्तर से भी केंद्रों पर कड़ी नजर रखी गई। उच्चाधिकारी केंद्रों पर जाकर पारदर्शिता का जायजा लेते रहे। इसका असर रिजल्ट पर भी देखने को मिला। 2017 में जिला जहां 28वें और 35वें स्थान पर रहा, वहीं 2018 में खिसककर निचले पायदान पर चला गया। हाईस्कूल में 70वां तो इंटर में 64वें स्थान पर जिला पहुंच गया। इसको लेकर प्रबुद्ध वर्ग चिंतित हो उठा है। हालांकि लोग इसके दूरगामी परिणाम बेहतर मान रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने कहा कि परीक्षा में सख्ती का असर रिजल्ट पर दिखा। शुचिता और पारदर्शिता बढ़ने से परीक्षा होने से रिजल्ट में गिरावट आई है।