{"_id":"5ae0e9164f1c1b6e098b65db","slug":"11524689174-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन होगी बाबा की आरती व गेस्ट हाउस की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन होगी बाबा की आरती व गेस्ट हाउस की बुकिंग
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्थाएं धीरे-धीरे ऑनलाइन होती जा रही हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा तकलीफ न हो। इसके लिए वीडीए कि कंसल्टेंसी संस्था ने एक एप बनाया है। इस ऐप के माध्यम से बाबा की आरती की ऑनलाइन बुकिंग 2 दिन पहले तक की जा सकती है। इससे श्रद्धालुओं को काफी लाभ मिलेगा। इसकी लांचिंग बुधवार की शाम कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में यह बहुत ही जरूरी सेवा है। इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ नहीं होगी। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंदिर की सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए इस तरह की चीजें की जा रही हैं, ताकि हर व्यक्ति मंदिर की हर सुविधा का लाभ ऑन लाइन ले सके। वहीं ऑनलाइन हर व्यवस्था की जांच कर सके। इसमें मंदिर में आरती की बुकिंग के साथ ही मंदिर के धर्मशाला की बुकिंग के लिए भी एक ऐप लांच किया गया है। इसमें ढाई हजार रुपए देकर मंदिर के गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया जा सकता है। यह सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन हो गई हैं। इस ऑन लाइन सुविधा से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बुकिंग के चलते इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा, न ही दलालों के चक्कर में फंस कर महंगे होटलों में रहना पड़ेगा। मंदिर से संबंधित अन्य जानकारियां भी वेबसाइट पर डाली जा रही है, ताकि किसी श्रद्धालुओं और बाबा के भक्तों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन