{"_id":"5ada4ce74f1c1b61098b58d1","slug":"11524255975-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ की वेबसाइट से घर बैठे बनेगा लर्निगिं लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ की वेबसाइट से घर बैठे बनेगा लर्निगिं लाइसेंस
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लर्निगिं लाइसेंस बनवाने के लिए अब क्षेत्रीय परिवहन विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, सोमवार से घर बैठे ही यह पूरी प्रक्रिया हो जाएगी।
इसके लिए आरटीओ की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसमें अपनी जानकारी देने के बाद परीक्षा के लिए दिन और समय का विकल्प आएगा। उस दिन बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें सफलता के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह से वाराणसी में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाया जा रहा था। इसके पीछे लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने की कवायद थी।
शुक्रवार को वेबसाइट अपडेट कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि वेबसाइट अपडेट होने के बाद सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके बाद वाराणसी में रहने वाला व्यक्ति इसी वेबसाइट के जरिए ही देश के किसी भी जगह का लाइसेंस यहां रिन्यूअल करवा सकेगा।