{"_id":"5a7ca9144f1c1bca798b8859","slug":"11518119188-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई बालिका नहर में डुबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आई बालिका नहर में डुबी
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। क्षेत्र के औसानपुर गांव में ननिहाल आई एक बालिका की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह शौच के लिए सिवान की तरफ गई थी। करीब 15 घंटे के बाद गुरुवार को नहर में बालिका का शव उतराया मिला।
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सुगापुर पुरानी मोढ़ निवासी रामू विश्वकर्मा की पुत्री चंचल (9) हफ्ते भर पहले औसानपुर स्थित अपने नाना जग्गूलाल विश्वकर्मा के यहां आई थी। बताया जाता है कि बुधवार की शाम चंचल शौच के लिए सिवान की ओर गई थी। इसी दौरान वह नहर में डूब गई। उसके साथ मौजूद गांव की अन्य बालिकाओं ने घर लौट कर घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। जग्गूलाल के परिवार और गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर नहर में काफी देर तक तलाश की लेकिन चंचल का पता नहीं चला। इसके बाद सूचना पाकर रात में ही पहुंचे चौरी थानाध्यक्ष ने नहर में जाल डलवाया, नहर का फाटक खोलकर पानी कम किया गया लेकिन तब भी सफलता नहीं मिली। गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे बालिका का शव नहर में उतराया पाया गया। चंचल दो बहनों में छोटी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।