{"_id":"5a5e63d04f1c1ba2268b4d26","slug":"11516135376-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीयात्रा में दिखेगी लोककला और संस्कृ ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीयात्रा में दिखेगी लोककला और संस्कृ ति
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में होने वाली वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव काशीयात्रा में इस बार सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। 19 से 21 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन में प्रतिभागियों की ओर से देश के विभिन्न प्रांतों की लोककला, संस्कृति, अनेकता में एकता आदि का संदेश दिया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में देश भर से आईआईटी और तकनीकी कॉलेजों से करीब तीन हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एक दिन पहले 18 जनवरी को स्वतंत्रता भवन में कवि सम्मेलन ‘काव्य मंजरी’ के साथ इसका औपचारिक उद्घाटन होगा।
आईआईटी में हर साल की तरह इस साल भी इस उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आईआईटी बीएचयू, मुंबई सहित देश की 30 आईआईटी के अलावा तकनीकी संस्थानों से करीब तीन हजार अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इस बार शताब्दी वर्ष समारोह होने की वजह से आयोजन को कुछ खास बनाने की तैयारी में सभी अलग-अलग टीमों के सदस्य जुट गए हैं। हर प्रतियोगिता के पीछे एक प्रेरणादायी थीम रखी गई हैं, तीन दिन के इस आयोजन में संगीत, क्विज, नृत्य, कला प्रदर्शनी, थिएटर, ललित कला, नृत्य, राक बैंड आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। 18 जनवरी को शाम छह बजे से होने वाले कवि सम्मेलन ‘काव्य मंजरी’ में जाने माने कवि अभय निर्भीक, डॉ. भुवन मोहिनी, पॉपुलर मेरठी, डॉ. विष्णु सक्सेना और डॉ. सर्वेश अस्थाना की कविताओं को सुनने का मौका मिलेगा। जबकि अंतिम दिन जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी अपनी टीम के साथ धमाल मचाएंगे।