फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घुमंतू गिरोह ने पुलिस को ‘घुमाया’

घुमंतू गिरोह ने पुलिस को ‘घुमाया’

Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
घुमंतू गिरोह ने पुलिस को ‘घुमाया’
वाराणसी। मुठभेड़ में दबोचे गए पचास हजार के इनामी धर्मेंद्र नट के एक खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई। पिछले नवंबर में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जिस विनोद नामक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, उसने न सिर्फ अपना पता बल्कि पिता का नाम भी फर्जी बताया था। वह घुमंतू गिरोह से जुड़ा 12 हजार रुपये का इनामी अपराधी है। तब पुलिस को इसकी भी भनक नहीं लग पाई थी। धर्मेंद्र नट के खुलासे के बाद पुलिस जेल में बंद विनोद के विरुद्ध अब धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

विनोद को मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में नवंबर 2017 में जीआरपी मुगलसराय ने गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा था। धर्मेंद्र नट से पूछताछ में पता चला कि विनोद उसकी बुआ का लड़का है। वह न तो गाजीपुर के जमनिया का रहने वाला है न ही उसके पिता का नाम बलमू डोम है। विनोद बिहार के सासाराम के विक्रमगंज का रहने वाला है और उस पर 12 हजार का इनाम घोषित है। इनामी धर्मेंद्र ने जब यह राज खोला तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन

धर्मेंद्र से पूछताछ में घुमंतू गिरोह से जुड़ी कई और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। गिरोह के सदस्य, उनकी पत्नियां और बच्चे भीख मांगने और कूड़ा बीनने जैसे काम की आड़ में घरों और दुकानों की रेकी करते हैं। तस्दीक के बाद गिरोह रात में चोरी और लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। पकड़े जाने पर गिरोह के सदस्य कभी अपनी पहचान नहीं बताते। फर्जी नाम-पते के जरिए पुलिस को गुमराह करते हैं। अधिकतर सदस्यों का कोई स्थायी ठिकाना न होने से पुलिस तस्दीक भी नहीं कर पाती। बक्सर जिले के बाराडीह सासाराम, मठिया मोहल्ला, छपरा के रिविलगंज क्षेत्र के दर्जनों नट परिवार शहर में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के साथ ही हाइवे किनारे जगह-जगह डेरा डालकर रह रहे हैं। गिरोह का जाल बिहार से आसपास के जिलों तक फैला है। क्राइम ब्रांच प्रभारी व्रिकम सिंह ने बताया कि मुगलसराय जीआरपी से संपर्क कर विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही, अस्थाई झोपड़ियां और टेंट लगाकर रहने वाले परिवारों की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

... लेकिन पुलिस लापरवाह
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के अलावा हाईवे किनारे अस्थाई तौर पर टेंट-झोपड़ी लगाकर रहने वाले खानाबदोशों के बीच अपराधी भी शरण लेते हैं। बावजूद इसके पुलिस इन अस्थाई बस्तियों में जाकर तस्दीक और निगरानी की जरूरत नहीं समझती। उच्चाधिकारियों के निर्देश भी खानापूर्ति तक सीमित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed