{"_id":"5a5128c84f1c1bd1178b546e","slug":"11515268296-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का माल उड़ाया
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। गोपीगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात समेत पांच लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। खटर-पटर की आवाज सुनकर घर के लोग जागे लेकिन बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद होने के कारण वे कुछ नहीं कर सके। शनिवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची।
महुआरी गांव में मनोज तिवारी के परिवार वाले शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए। देर रात में चोर छत के रास्ते घर में घुसे और जिन कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उनके दरवाजों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। इसके बाद दो कमरों में रखी आलमारी, बॉक्स और अटैची तोड़कर आभूषण, नकदी और महंगे कपड़े समेत तीन लाख से ज्यादा का सामान समेट ले गए। घर की महिलाओं ने बाक्स और आलमारी तोड़ने की आवाजें सुनीं तो परिवार के अन्य लोगों को जलाया लेकिन सभी के कमरों की बाहर से कुंडी बंद थी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से पड़ोसियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक चोर भाग गए थे। चोरी की जानकारी मिलने पर यूपी-100 और जंगीगंज पुलिस चौकी टीम गांव पहुंची। पीड़ित परिवार ने तहरीर में पांच लाख रुपये के जेवर, कपड़े और नकदी चोरी होने की बात कही है। चोरी की घटना नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गश्त नहीं होती, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।