फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शतरुद्र ने उठाया बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला

शतरुद्र ने उठाया बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला

Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
शतरुद्र ने उठाया बीएचयू में छेड़छाड़ का मामला
वाराणसी। सपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष शहर में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में पहुंचे शतरुद्र प्रकाश ने बीएचयू में 21 सितंबर को छेड़छाड़ की शिकार हुई छात्रा के मामले में भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। यह भी कहा, पुलिस के उदासीन रवैये के कारण शहर में विदेशी पर्यटक भी सुरक्षित नहीं हैं और इससे काशी की साख पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीएचयू में 21 सितंबर को बीएचयू में भारत कला भवन के पास छात्रा से छेड़खानी की जिस घटना को लेकर छात्राओं ने 40 घंटे से अधिक समय तक धरना और लाठीचार्ज किया गया था, उस घटना के एक आरोपी की गिरफ्तारी तो दिखा दी है लेकिन पीड़ित छात्रा ने उसकी शिनाख्त नहीं की है। इससे संदेह पैदा होता है कि असली आरोपी गिरफ्त से दूर है। यही नहीं, पुलिस ने विश्वविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को भी विश्वास में नहीं लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताया गया कि जापान के दो पर्यटकों के साथ शहर में लूट की घटना हो चुकी है। अर्जेंटीना निवासी महिला के साथ अस्सी घाट के सामने गंगा पार लूट हुई थी। बनारस आए छह सदस्यीय फ्रांसीसी दल के साथ मिर्जापुर के लखनिया दरी जल प्रताप छेड़खानी और हिंसा में हुई थी। जून के आखिरी महीने में रोहनिया क्षेत्र में 70 वर्षीय फ्रांसीसी महिला के साथ बलात्कार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed