फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   43.6 प्रतिशत मतदान, 28 को मतगणना

43.6 प्रतिशत मतदान, 28 को मतगणना

Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
43.6 प्रतिशत मतदान, 28 को मतगणना
वाराणसी। नगर निगम के वार्ड नंबर 28 चेतगंज के लिए मंगलवार को नौ बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से 43.6 प्रतिशत मतदान हुआ। 28 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। मतदाता सूची में नाम न होने पर बूथों पर मतदान करने पहुंचे लोगों ने बीएलओ और जिला प्रशासन पर जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान सपा, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक एक-दूसरे पर मतदान के दौरान प्रचार का आरोप लगाते देखे गए।
विज्ञापन

चेतगंज वार्ड से पार्षद के लिए कांग्रेस से अंकिता श्रीवास्तव, सपा से दीपू यादव, भाजपा से शंकर, बसपा से अनिल और निर्दल मनीष मिश्रा चुनावी मैदान में हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे से नौ बूथ पर मतदान शुरू हुआ। वार्ड के 9447 मतदाताओं में से 4119 ने मतदान किया। शाम पांच बजे के बाद सभी ईवीएम को पुलिस की सुरक्षा के बीच जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा किया गया है और निगरानी के लिए एक दरोगा व दो कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed