फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट-JAUNPUR

अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट-JAUNPUR

Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट-JAUNPUR
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित करने के लिए मड़ियाहूं तहसील के नौ गांवों की जमीन चिह्नित किए जाने के बाद जहां इन गांवों के किसानों में अधिक मुआवजा मिलने की संभावना को लेकर खुशी है, वहीं कुछ किसान भूमिहीन होने को लेकर भयभीत हैं। हालांकि अभी सिर्फ भूमि चिह्नित हुई है। न तो अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है और न ही जमीन की दर तय की गई है।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन अनुभाग के पत्र के क्रम में प्रमुुख सचिव मुख्यमंत्री ने 27 अक्तूबर को जौनपुर, वाराणसी और भदोही के डीएम को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए तीन हजार एकड़ भूमि चिह्नित कर आख्या देने का निर्देश दिया था। इसके बाद एसडीएम मड़ियाहूं ने तहसील क्षेत्र के नौ गांवों कुंभ, जगरन्नाथपुर, बदौवा, चकसैदीपुर, जोगापुर, मईडीह, वरहीला, कोतवाली, श्रीपालपुर में आबादी क्षेत्र से अलग 666.797 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर जिला प्रशासन को पिछले दिनों आख्या सौंपी थी। इन नौ गांवों की खतौनी के अनुसार 1237.297 हेक्टेयर भूमि है। इसमें से 1059.908 संक्रमणीय तथा 11.154 हेक्टेयर असंक्रमणीय भूमिधरों का रकबा है। इसमें 32.613 हेक्टेयर आबादी खाते की भूमि है। मौके पर करीब 571.500 हेक्टेयर क्षेत्रफल आबादी वाला है। इसके अलावा खतौनी की 1204.684 हेक्टेयर भूमि है। कुल मिलाकर आबादी वाले क्षेत्रफल को छोड़ते हुए 666.797 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र का विकास तो होगा और जमीन अधिग्रहण के बाद उन्हें अच्छा खासा मुआवजा मिलेगा। वहीं, कई किसान भूमिहीन होने की आशंका से भयभीत हैं। जिन नौ गांवों की जमीन चिह्नित की गई है, वहां से बाबतपुर एयरपोर्ट की दूरी 25-30 किमी है।
विज्ञापन

एसडीएम मड़ियाहूं विमल दूबे ने बताया कि मड़ियाहूं के नौ गांवों की भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को दी गई है। वहां से निर्देश आने के बाद ही किसानों की संख्या का आकलन हो सकेगा। नागरिक उड्डयन अनुभाग के सर्वे के बाद भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed