फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि

Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
चार मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि
वाराणसी। शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती चार मरीजों में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लुएंजा- ए एच1 एन1) की पुष्टि हुई। चार दिन पहले छह संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए पीजीआई भेजा गए थे। इनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की निगेटिव आई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीएचयू में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। मेडिकल टीम भी तैयार की जा रही है। टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के साथ संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने बैठक में सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को छह मरीजों के नमूने भेज गए थे। इनमें से बड़ागांव समेच अन्य ब्लॉकों के चार, आजमगढ़ और इलाहाबाद के एक-एक संदिग्ध मरीज शामिल हैं। सभी का इलाज शहर के निजी चिकित्सालयों में चल रहा है। बताया कि पीजीआई से जिन चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके बेहतर इलाज के निर्देश संबंधित अस्पतालों को निर्देशित किया गया है। साथ ही उनकी दैनिक रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

उधर, बीएचयू में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्वाइन फ्लू के मरीजों इलाज के लिए वैक्सीन की उपलब्धता और इलाज की तैयारियों की समीक्षा की। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जरूरत पड़ी तो बेड की संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही मेडिकल टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण देने, वैक्सीन लगाने और सीएमई कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed