फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   113 teachers' salary stopped due to babus' mistake

बाबुओं की गलती से रुका 113 शिक्षकों का वेतन

Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
113 teachers' salary stopped due to babus' mistake
बेसिक शिक्षा विभाग के बाबुओं की गलती का खामियाजा 113 शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। लिपिकों द्वारा पोर्टल पर गलत फीडिंग के कारण कई शिक्षकों के वेतन में कटौती हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर मानव संपदा पोर्टल के जरिए जून से शिक्षकों को वेतन देने की शुरुआत की गई, लेकिन पहले माह ही कई त्रुटियां सामने आई हैं। शिक्षकों के वेतन में कटौती की शिकायत भी की है। कुछ शिक्षकों का एचआरए तो कुछ के डीए में कमी कर दी गई। शिक्षकों का कहना है कि फीडिंग में लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी समय रहते इन गलतियों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह का कहना है कि मानव संपदा पर फीडिंग के दौरान विभागीय कर्मचारियों की त्रुटियों के चलते अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर हमलोग ने बीएसए को पत्रक भी सौंपा है। जिसपर बीएसए ने वित्त व लेखाधिकारी से बात कर एक सप्ताह के भीतर शिक्षकों का वेतन रिलीज करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले भी गलत फीडिंग की वजह से मई में कस्तूरबा विद्यालय में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। ऐसे ही अनंतजनपदीय स्थानांतरण में गलत फीडिंग की वजह से विभाग को समस्या सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुछ शिक्षकों के जून का वेतन नहीं मिलने की शिकायत आई है, इसको लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी से बात की है। जल्द ही शिक्षकों को वेतन भुगतान कराया जाएगा।-राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed