फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1118 families taking ration in the name of Antyodaya, cards will be canceled

खास खबर, सोनभद्रः सत्यापन में 1118 राशनकार्ड धारक मिले अपात्र

Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
1118 families taking ration in the name of Antyodaya, cards will be canceled
सोनभद्र। जिलापूर्ति विभाग की ओर से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। अबतक 60558 अंत्योदय राशनकार्डों का सत्यापन किया जा चुका है। इसमें 1118 कार्डधारक अपात्र मिले हैं। इनके राशन कार्ड निरस्त कर पात्र लोगों के अंत्योदय कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर, तीन लाख 41 हजार 786 पात्र गृहस्थी राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, करमा, चोपन, कोन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में वर्तमान में 792 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें हैं। इनमें 62 शहरी और 730 ग्रामीण इलाके में दुकानें हैं। इन दुकानों से 60 हजार 558 अंत्योदय और करीब तीन लाख 41 हजार 786 पात्र गृहस्थी कार्डधारक जुड़े हैं। शासन स्तर से जिलाधिकारी को सभी राशनकार्डों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अपात्रों के कार्ड निरस्त कर उनकी जगह पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाने के लिए कहा गया है। शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने सभी ब्लाकों के बीडीओ, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को राशनकार्डों का सत्यापन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। प्रथम चरण में 60 हजार 558 अंत्योत्दय राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में पात्र गृहस्थी के तीन लाख 41 हजार 786 राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कोट
सत्यापन में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1118 अंत्योदय परिवार अपात्र मिले हैं। इनके राशनकार्ड निरस्त कर पात्र लोगों को अंत्योदय राशनकार्ड जारी करने के लिए आवेदन पत्र जमा कराए जा रहे हैं। जनवरी के अंत तक पात्र गृहस्थी राशनकार्डों के सत्यापन का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पात्र गृहस्थी के कार्डों के सत्यापन में भी कई अपात्र मिले हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिपुसूदन, प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी।
-
इनसेट
जले के सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर 31 दिसंबर तक अनाज का वितरण होगा। अभी तक 28 दिसंबर तक ही अनाज वितरित करने का निर्देश था। प्रभारी डीएसओ रिपुसूदन ने बताया कि कुछ राशन कार्डधारकों को अनाज वितरित नहीं किया जा सका है। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर अनाज वितरण की तिथि बढ़ाई गई है। इस संबंध में कोटे के दुकानदारों को भी अवगत करा दिया गया है।

-
इनसेट
इन लोगों को मान रहे अपात्र
सोनभद्र। शासन स्तर से राशनकार्ड बनाने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। जांच अधिकारी सत्यापन के दौरान नौकरी करने वालों, आयकर दाता, एसी, पांच केवी के जेनेरेटर, दो लाख वार्षिक आय वालों को अपात्र मानते हुए कार्ड निरस्त करने की संस्तुति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed