फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   96 हजार में से 2400 दिव्यांगों को ही यूआईडी कार्ड

96 हजार में से 2400 दिव्यांगों को ही यूआईडी कार्ड

Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
96 हजार में से 2400 दिव्यांगों को ही यूआईडी कार्ड
वाराणसी। दिव्यांगों की पहचान के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड जारी करने की योजना के तहत अब तक जिले में मात्र 2400 दिव्यांगों का ही कार्ड बन पाया है। जबकि जिले में कुल 96 हजार दिव्यांग हैं। यही नहीं, मात्र 17,500 दिव्यांग ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले पा रहे हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार, 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग को ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रावधान है। जिले में 18 साल के ऊपर के 19 हजार दिव्यांगों को पेंशन की सुविधा मिल रही है। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश मिश्र ने बताया कि विभाग की ओर से कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर लगाकर कार्ड बनवाए गए। उन्होंने बताया कि कार्ड के लिए दिव्यांगों को खुद ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उन्हें कार्ड का नंबर मिल जाएगा। इसके बाद उन्हें कार्ड जारी होगा। इससे हर दिव्यांग की अपनी अलग पहचान होगी।
विज्ञापन

क्या है यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड
इस यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड से यह पता लगाना आसान होगा कि देश में किस तरह के दिव्यांग हैं। इससे उनके बेहतर भविष्य के लिए योजनाएं बनेंगी। इस कार्ड की मान्यता पूरे देश में होगी। यही नहीं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले दिव्यांगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed