{"_id":"5c8c0ce3bdec22142a71f669","slug":"111552682211-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार 11 भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार 11 भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर के रेड लाइट एरिया से देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार सात महिलाओं और चार पुरुषों को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और 1780 रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की छापेमारी के दूसरे दिन रेड लाइट एरिया की गली में सन्नाटा पसरा रहा और घरों के दरवाजे दिन भर बंद रहे।
प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फर्म की सूचना पर गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर रेड लाइट एरिया से दो किशोरियों को मुक्त कराया था। गुरुवार को क्षेत्र में चर्चा रही कि हफ्ते भर में दूसरी बार हुई छापेमारी से देह व्यापार के अवैध धंधे से जुड़े सिंडिकेट ने जबरन लाई गई किशोरियों और युवतियों को रातोंरात आगरा, मुंबई और नई दिल्ली आदि शहरों के लिए रवाना कर दिया है।
पुलिस की सख्ती बरकरार रहेगी तभी इस शिवदासपुर क्षेत्र में देह व्यापार के अवैध धंधे की कमर टूटेगी। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि जल्द ही शिवदासपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच, छह थानों की फोर्स और महिला थाने की संयुक्त टीम गठित की जा रही है।